CM शिवराज सिंह चौहान ने फॉर्म भरवाकर की लाड़ली बहना योजना लांच | Ladli Behna Yojna MP Form Apply


सीएम शिवराज ने खुद भरवाया लाडली बहना योजना का पहला फॉर्म



Ladli Bahna scheme launched: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर प्रदेश की महिलाओं को लाड़ली बहना योजना को लांच कर दिया है। सीएम शिवराज ने इस दौरान भोपाल के जंबूरी मैदान पहुंची महिलाओं की उपस्थित में इस महत्वाकांक्षी योजना को लांच किया है। इस दौरान सीएम शिवराज ने खुद लाडली बहना योजना का पहला फॉर्म भरवाया। मुख्यमंत्री ​शिवराज ने कार्यक्रम में उपस्थित बहनों को योजना की जानकारी देते हुए कहा है कि तुम्हारा बेटा, भाई अभी जिंदा है। जब तक में मुख्यमंत्री हूं तब तक मेरी बहनों को पैसे मिलते रहेंगे। उन्होंने का कि बहने किसी के झांसे में नहीं आए। गांवों में ग्राम पंचायत और शहरों के वार्डो में शिविर के माध्यम से फॉर्म भरवाए जाएंगे। फॉर्म भरवाने से पहले सूचना भी दी जाएगी।


सीएम ने कहा कि ‘महिलाओं को इस योजना के लिए कहीं पर भी नहीं जाना होगा. गांव में और शहर के वार्ड एरिया में सरकार शिविर लगाएगी. शिविर में एक दिन में 30 महिलाओं के आवेदन भरे जाएंगे. धैर्य रखना, शिविर तब तक खत्म नहीं होगा, जब तक सभी पात्र महिलाओं के फॉर्म नहीं भर जाते. महिलाओं को फॉर्म भरवाने में सरकारी कर्मचारी और बीजेपी कार्यकर्ता पूरी मदद करेंगे. जिस वार्ड और गांव में शिविर लगेगा, उसकी पूर्व सूचना संबंधित क्षेत्र की महिलाओं को दी जाएगी. फॉर्म भरवाने से पहले हम सरकारी कर्मचारी और बीजेपी कार्यकर्ताओं को इसकी ट्रेनिंग देंगे. फॉर्म भरना 25 मार्च से शुरू करेंगे’. 

Video -

इस तरह की जानकारी के लिए हमारे यूट्यूब चैनल Sampark Online पर जाएँ ।

क्या है लाड़ली बहना योजना?

आपको बता दें कि लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की मूल निवासी 23 से 60 वर्ष तक आयु की महिलाओं के खाते में प्रति माह 1000 रूपये डाले जाएंगे। योजना के लिये 15 मार्च से 30 अप्रैल तक आवेदन भरे जायेंगे। परीक्षण के बाद अंतिम सूची एक मई 2023 को जारी की जायेगी। अंतिम सूची पर आपत्तियाँ प्राप्त करने की अवधि 1 से 15 मई तक होगी। आपत्तियों का निराकरण 16 से 30 मई तक किया जायेगा। पात्र हितग्राहियों की अंतिम सूची 31 मई को जारी होगी। बहनों के खातों में 10 जून से राशि आना शुरू हो जाएगी। प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में पैसे जमा होंगे।

दलालों से रहें सावधान, 181 पर कॉल करें- सीएम शिवराज सिंह चौहान 
सीएम ने अपने भाषण में कहा कि ‘महिलाओं को फॉर्म भरवाने के लिए भटकना नहीं है. आपके घर के नजदीक ही शिविर लगेगा. वहीं किसी भी दलाल के चक्कर में मत फंसना. सारा काम निशुल्क है. यदि कोई दलाल झांसा देता है तो 181 पर कॉल कर देना, उसे जेल में भिजवा देंगे. लंबी लाइनें मत लगाना. एक दिन में 30 महिलाओं के आवेदन भरवाएंगे. शिविर लगातार लगवाएंगे, जिससे आराम से सभी पात्र महिलाएं फॉर्म भरवा सकें’.



अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो, आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे । अगर आपको आर्टिकल से लेकर कोई सवाल हो या सुझाव हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में सवाल पूछ सकते है । saral hindi tech की टीम आपकी जरूर Help करेगी ।


इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए saral hindi tech को follow करे Facebook पर और Subscribe करे YouTube Channel को ।

इस तरह की जानकारी के लिए हमारे यूट्यूब चैनल Sampark Online पर जाएँ ।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयुष्मान कार्ड वाले मरीजों को हेलीकॉप्टर की सुविधा मिल सकेगी पूरी जानकारी Big Update 😮😲😨

Oneliner gk in Hindi | हिंदी में one liner सामान्य ज्ञान की प्रश्नोत्तरी एवं pdf

Umang App के फायदे | Umang App क्या है? सम्पूर्ण जानकारी