आयुष्मान कार्ड वाले मरीजों को हेलीकॉप्टर की सुविधा मिल सकेगी पूरी जानकारी Big Update 😮😲😨



आयुष्मान कार्ड वाले मरीजों को हेलीकॉप्टर की सुविधा दी जाएगी MP सरकार

सीएम मोहन यादव ने कहा कि अगर कोई आयुष्मान कार्ड धारक मरीज उज्जैन या कहीं और भर्ती है, और उसकी हालत गंभीर है तो उसे हेलीकॉप्टर से दिल्ली-मुंबई ले जाया जाएगा।



मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंनेन्हों नेकहा है कि अगर कोई आयुष्मान कार्ड धारक मरीज उज्जैन या कहीं और भर्ती है, और उसकी हालत गंभीर है तो उसे हेलीकॉप्टर से दिल्ली-मुंबई ले जाया जाएगा।

पूरी जानकारी क लिए लिंक पर क्लिक करें -https://youtube.com/shorts/Z0HM0WOesUk


सीएम मोहन यादव ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, हमने तय किया है कि अगर कोई आयुष्मान कार्ड धारक मरीज उज्जैन या कहीं और भर्ती है, यदि उसकी हालत खराब है और उसे इंदौर या दिल्ली-मुंबई ले जाना है, तो हेलीकॉप्टर से निःशुल्क पहुंचाएंगे। 


सीएम मोहन यादव ने कहा, 70 साल से ज्यादा उम्र के किसी भी व्यक्ति को इलाज कराना हो तो सरकार सभी प्राइवेट सरकारी अस्पतालों में 5 लाख तक का खर्च उठाएगी। इसे सेवा को उपलब्ध कराने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। इसके अलावा जिस किसी भी मरीज की हालत गंभीर होगी और उसे दिल्ली-मुंबई या इंदौर ले जाने के लिए कहा जाएगा तो उसके लिए हेलीकॉप्टर आएगा और उसे नि:शुल्क पहुंचाया जाएगा। इससे पहले सीएम मोहन यादव ने हेल्दी मध्यप्रदेश इनिशिएटिव अभियान की शुरुआत की। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर के युवाओं को लाइफस्टाइल जनित बीमारियों से बचाने के लिए प्रीवेंटिवें व हेल्थ के टेस्ट किए जाएंगे। आवश्यक होने पर डॉक्टर कंसल्टेशन एवं लाइफस्टाइल बेहतर करने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने इस अभियान की तारीफ करते हुए कहा स्वस्थ शरीर से ही आध्यात्मिक उन्नति संभव है। इससे पहले हेल्थ ऑफ इंदौर अभियान के तहत शहर के ढाई लाख लोगों के टेस्ट किए गए थे, जिसमें से करीब आधी आबादी गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकती है। इस संदर्भ में जनवरी 2024 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडवीया की उपस्थिति में एक कार्यक्रम हुआ था और इंदौर के प्रीवेंटिवें व हेल्थ केयर मॉडल को देश भर में ले जाने की बात मंत्री ने कही

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Oneliner gk in Hindi | हिंदी में one liner सामान्य ज्ञान की प्रश्नोत्तरी एवं pdf

Umang App के फायदे | Umang App क्या है? सम्पूर्ण जानकारी