Ladli Bahna Yojana - लाडली बहना योजना महिलाओं को देगी 60 हजार रुपए | मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना 2023
लाड़ली बहना योजना क्या है? Ladli Bahan Yojana 2023 – लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई। इस योजना की घोषणा मध्य प्रदेश सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर 28 जनवरी 2023 को बुधनी में नर्मदा तट के पावन स्थल पर की गई और जल्द ही इस योजना को सरकार द्वारा लागू कर दिया जाएगा। इस योजना के तहत प्रदेश में रहने वाले सभी बेटियों को 1000 प्रति माह दिया जाएगा। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से लाड़ली बहना योजना ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता दस्तावेज़ आदि की संपूर्ण जानकारी जानना चाहते हैं तो आप हमारे इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़े। लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य क्या है? लाड़ली बहना योजना की शुरुआत करने का उद्देश्य यह है की प्रदेश में रहने वाले नागरिको की नकारात्मक सोच को बदलना और बालिकाओ के भविष्य को उज्जवल बनाना है। बालिकाओं के प्रति लोगों में सकारात्मक सोच एवं उनके लिंग अनुपात में सुधार के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत की है। इस योजना की सहायता से प्रदेश में लोगो को बालिकाओं के प्रत...