PM Garib Kalyan Anna Yojana: 2023 में भी जारी रहेगी मुफ्त राशन की स्कीम | PMGKAY 2023
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना 2023 | Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana
भारत के हर एक घर पर किसी को भूखा न सोना पड़े, इसके लिए कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) की शुरुआत की थी। इसमें गरीबों या जरूरतमंदों को 5 किलो मुफ्त अनाज दिया जाता है। सरकार की इस योजना के तहत 80 करोड़ गरीब लोगों को फ्री राशन का लाभ दिया जा रहा है।
पहले अन्न योजना को बंद करने के लिए सितंबर का समय चुना गया था, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर दिसंबर तक कर दिया गया है।
Video-
इस तरह की जानकारी के लिए हमारे यूट्यूब चैनल Sampark Online पर जाएँ ।
80 करोड़ गरीबों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन
गरीब वर्ग को मुफ्त राशन देने के लिए चलाई जा रही गरीब कल्याण अन्न योजना के जरिए 80 करोड़ से अधिक गरीबों वर्ग के लाभार्थियों को राहत दी गई है. कैबिनेट ने अपने फैसले में कहा है कि पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को एक साल के लिए बढ़ाया जा रहा है और 31 दिसंबर 2023 तक लोगों को मुफ्त राशि मिलता रहेगा. बता दें कि योजना के तह प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो गेहूं और चावल मुफ्त दिया जाता है.केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने बीते गुरुवार को मुफ्त राशन योजना को जारी रखने के संकेत दिए थे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 28 महीनों में सरकार ने योजना के तहत गरीबों को मुफ्त राशन वितरण पर 1.80 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं. उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून के तहत आवश्यकता को पूरा करने के लिए सरकार के पास पर्याप्त खाद्यान्न भंडार है.
केंद्र पर पड़ेगा 2 लाख करोड़ का भार
केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने बीते दिन अन्न योजना के विस्तार करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन वितरण से एक साल में सरकार पर 2 लाख करोड़ रुपये का भार पड़ेगा, जिसे केंद्र सरकार वहन करेगी. बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद करने के लिए मुफ्त राशन वितरण शुरू किया गया था. इस साल की शुरुआत में इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर 2022 तक किया गया था. केंद्र ने अब फिर गरीब वर्ग का ख्याल रखते हुए इस योजना को 31 दिसंबर 2023 तक के लिए बढ़ा दिया है.
PMGKAY Update: मुफ्त राशन पर आया नया अपडेट, दिसंबर 2023 तक प्रति व्यक्ति 5 किलो आनाज मिलता रहेगा
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लिए पात्रता
इस योजना के लिए पात्र उन सभी गरीबों ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों को माना जायेगा जो मजदूरी करते हैं और मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं जैसे मनरेगा के मजदुर और किसान जो खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। इस योजना के पात्र वो लोग भी हैं।
जिनके पास जन धन बैंक अकाउंट है वो भी इस योजना के पात्र हैं। इस प्रकार सरकार देश के सभी ग्रामीण एवं शहरी गरीब परिवार को इस योजना के माध्यम से लाभ प्रदान किये हैं। राशन कार्ड धारक को अभी तक इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लिए दस्तावेज
- राशन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- जन धन बैंक पासबुक
- वोटर आईडी कार्ड
- जॉब कार्ड ( मनरेगा कार्ड )
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया
इस योजना के लिए कोई ऑनलाइन आवेदन करने का माध्यम नहीं है इस योजना का लाभ वही ले सकता है जिसके पास राशन कार्ड होगा। राशन कार्ड धारक सरकारी राशन की दुकान में जाने पर आपको 5 किलो राशन मुफ्त में प्रदान किया जायेगा। इसके माध्यम से लाभार्थी को अन्य लाभ बैंक के द्वारा प्रदान कर दिया जायेगा , इसमें आपको पंजीकरण या आवेदन की प्रक्रिया नहीं दी गई है। गरीब परिवार राशन कार्ड के माध्यम से ही 5 किलो राशन मुफ्त में ले सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक : आधिकारिक वेबसाइट में जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।
सारांश : हमने यहाँ आपको इस योजना से सम्बंधित सभी जानकारी दे दिया है अगर आपको यह योजना अच्छे से समझ आ गई होगी तो आप भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। और इस योजना के माध्यम से इससे मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप अन्य योजनाओ की जानकारी लेना चाहते है तो आपको यहाँ से बहुत सी योजनाओ की जानकारी मिल जाएगी आप अवलोकन कर सकते हैं। आप इसे शेयर अवश्य करें। धन्यवाद।
अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो, आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे । अगर आपको आर्टिकल से लेकर कोई सवाल हो या सुझाव हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में सवाल पूछ सकते है । saral hindi tech की टीम आपकी जरूर Help करेगी ।
इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए saral hindi tech को follow करे Facebook पर और Subscribe करे YouTube Channel को ।
इस तरह की जानकारी के लिए हमारे यूट्यूब चैनल Sampark Online पर जाएँ ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें