UPI 123Pay क्या है कैसे करें उपयोग | बिना इंटरनेट के भी कर सकते है UPI पेमेंट |

अगर आप के पास फीचर या बेसिक फोन यानि (Keypad Mobile) है, तो आप भी इस 123Pay UPI सर्विसेज़ का इस्तेमाल कर सकते है। मात्र 3 स्टेप्स मे - 01 - कॉल करें, 02 - ऑप्शन को सेलेक्ट करें और अंत में 03 - यूपीआई पिन दर्ज करें। इन तीन स्टेप्स में आप आसानी से मनी ट्रांसफर कर सकते हैं, जैसे स्मार्टफोन से करते हैं। वह भी बिना इंटरनेट के 


भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 9 मार्च को UPI 123Pay लांच किया है । अभी तक हम इंटरनेट वाले स्मार्टफोन से ही UPI ऐप के जरिये पैसों का लेनदेन करते थे। यह एक ऐसी खास सर्विस है जिसमें किसी भी फीचर फोन में भी बगैर इंटरनेट यूपीआई सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन अब हम 123Pay की मदद से फीचर फोन यानि (Keypad Phone) में UPI सर्विस का इस्तेमाल कर सकेंगे। भारत की लगफग 40 करोड़ आबादी आज भी फीचर या बेसिक फोन (बिना इंटरनेट वाला फोन) का इस्तेमाल करती है।  इस आबादी को भी यूपीआई की सुविधा मिले, इसके लिए आरबीआई और एनपीसीआई ने 123Pay सर्विस शुरूवात की है। 


Benefits of UPI 123Pay | यूपीआई 123Pay के लाभ 

  1. UPI 123Pay सर्विस के लिए फोन में इंटरनेट की जरूरत नहीं है।
  2.  इस सर्विस में तीन स्टेप में काम होता है - कॉल करें, चयन करें और भुगतान करें। 
  3. यह सर्विस कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।
  4. यह सर्विस केवल फीचर फोन के लिए नहीं बल्कि स्मार्टफोन यूजर भी इसका प्रयोग कर सकेंगे।
  5. ग्रामीण आबादी या निम्न आय वाले लोगों को भी यूपीआई की सुविधा दी जा सके।
  6. इससे देश की अर्थव्यवस्था में डिजिटल ट्रांजैक्शन का दायरा बढ़ेगा और सरकारी बोझ घटेगा।  

UPI 123Pay पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें 

  1. UPI 123Pay सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहेले अपना Mobile नंबर लिंक बैंक से लिंक करना होगा ।
  2. अब अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके यूपीआई (UPI) पिन सेट करें । 
  3. इसके बाद आपको इस 08045163666 नंबर पर कॉल करना होगा।
  4. कॉल के दौरान आपको सभी बैंकों के नाम बताये जाएंगे, जिनमें से आपको अपने बैंक का चयन करना होगा। जिससे आपका verification होगा । 
  5. वेरिफिकेशन के बाद आप 6 अंकों का UPI पिन सेट कर सकते हो।
  6. अब आपका रजिस्ट्रेशन UPI '123Pay' पर सफल हो चुका है । अब आप UPI '123Pay' के द्वारा भुगतान करने, तथा बैंक से संबंधित लेनदेन करने में सक्षम हैं। 

नोट - आप UPI रजिस्ट्रैशन के दौरान जो 6 अंकों का UPI पिन बनाओगे, जिसे आपको याद रखने की जरूरत होगी। क्यूंकि हर बार किसी भी प्रकार का भुगतान करते समय आपको अपना यूपीआई पिन दर्ज करना होगा। 

UPI 123Pay कैसे यूज करें | How to Use UPI 123Pay Service

  1. किसी दुकान पर जब हम UPI के द्वारा भुगतान करते हैं, तो दुकान पर QR कोड लगा होता है जिसे हमें स्मार्टफोन से स्कैन करना होता है लेकिन एक फीचर फ़ोन में कैमरा नहीं होता। UPI के इसी तरीके को फीचर फ़ोन के लिए आसान बनाने के लिए RBI ने मिस्कॉल का माध्यम जारी किया है।
  2. आपको QR Code की जगह एक नंबर दिखेगा जिसे डायल करके आपको उस नंबर पर मिस्कॉल करना होगा । 
  3. मिस कॉल करने के बाद आपको UPI 123 द्वारा कंप्यूटर जनरेटेड एक फ़ोन आएगा जिसमें आपको भुगतान संबंधित जानकारी देनी है। यह जानकारी भुगतान की राशि आदि हो सकती है।
  4. सबसे अंत में आपको UPI का 6 अंकों का पिन डालना होगा। पिनकोड सही होने पर आपका भुगतान सफल हो जाएगा।

UPI 123Pay 'एप' कैसे यूज करें

  1. यह एप हमें जिओ फ़ोन जैसे फ़ोन्स में देखने को मिल सकता है।
  2. इसके लिए आपको 123Pay एप इनस्टॉल करना होगा। 
  3. इनस्टॉल करने के बाद अपनी UPI की जानकारी देनी होगी, और अपना 6 अंकों का UPI पिन सेट करना होगा।
  4. पिन सेट करने के बाद आप एप के माध्यम से स्मार्टफोन एप की तरह किसी को भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही बिजली बिल जमा करना, मोबाईल रिचार्ज, एलपीजी गैस रीफिल, फास्टैग रिचार्ज, बैलेंस चेक करने जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
  5.  पेमेंट करने के लिए यह तरीका भी बहुत आसान है। 

ये भी पढ़ें - 

* CSC Digital Bank Kya hai? CSC New Project 2022


UPI 123Pay मे समस्या आने पर क्या करें 
  • अगर आपको UPI 123Pay सर्विस को इस्तेमाल करने या लेन-देन के समय कोई समस्या का सामना करना पड़ता है तो उसके लिए भी भरतीय रिज़र्व बैंक ने DigiSaathi को लांच किया है जिसके द्वारा हम अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। इसके लिए DigiSaathi वेबसाइट (www.digisaathi.info) चैटबॉट और UPI 123 टोल फ्री नंबर (1800-891-3333) के रूप में उपलब्ध होगा।
  • DigiSaathi हमारे लिए हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओँ में उपलब्ध होगा । 
  • भारतीय रिज़र्व बैंक का कहना है कि सभी प्रकार के प्रोडक्ट और भुगतान संबंधित समस्याओं का हल आपको DigiSaathi पर प्राप्त होगा। DigiSaathi आपके लिए 24 घंटे उपलब्द होगा । 
  • भविष्य में RBI द्वारा UPI 123 में और भी फीचर्स जोड़ने की संभावना है। 
RBI का यह कदम डिजिटल क्रांति में एक बहोत बड़ा योगदान साबित होगा और इसकी वजह से ग्रामीण आबादी व निम्न आय वाले लोग जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है वह भी इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। RBI के इस फैसले से आम जन खास तोर पर ग्रामीण क्षेत्र मे रहेने वाले लोगों की ज़िंदगी को आसान बनाने मे सकारात्मक भूमिका निभाएगी । 

स्टोरी: जयेश कुशवाह 

ये भी पढ़ें - 

* CSC e Shram Payment Release Update March 2022

* अपने मोबाईल से शुरू करे OneCode App के साथ बैंक सम्बंधित सेवाओं का यह बिज़नेस ! फ्री टाइम में होते रहेंगी कमाई !

* 1 रुपये में खरीदें सोना ! जानें कैसे ?


अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो, आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको आर्टिकल से लेकर कोई सवाल हो या सुझाव हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में सवाल पूछ सकते है | saral hindi tech की टीम आपकी जरूर Help करेगी |


इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए saral hindi tech को follow करे Facebook पर और Subscribe करे YouTube Channel को |



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयुष्मान कार्ड वाले मरीजों को हेलीकॉप्टर की सुविधा मिल सकेगी पूरी जानकारी Big Update 😮😲😨

Oneliner gk in Hindi | हिंदी में one liner सामान्य ज्ञान की प्रश्नोत्तरी एवं pdf

Umang App के फायदे | Umang App क्या है? सम्पूर्ण जानकारी