ऑपरेटरों ने निकाला विरोध मार्च | बिहार पंचायत चुनाव के दौरान बिहार में CSC के माध्यम से ब्योमेट्रिक ऑपरेटरों का भुगतान करने के संबंध मे
सीएससी ऑपरेटर नाराज, पंचायत चुनाव में काम के एवज में नहीं मिला भुगतान
Sat, 26 Feb 2022
ऑपरेटरों ने निकाला विरोध मार्च
अररिया | संवाददाता
कॉमन सर्विस
सेंटर यानी सीएससी के माध्यम से पंचायत चुनाव के दौरान काम करने वाले ऑपरेटर काम
के एवज भुगतान नहीं होने की वजह से नाराज हैं। ऐसे दर्जनों ऑपरेटरों ने शहर में
विरोध मार्च निकाला। साथ ही सदर एसडीओ को ज्ञापन भी सौंपा।
मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत चुनाव के दौरान सीएससी को बूथ पर बायोमैट्रिक्स का जिम्मा दिया गया था। सीएससी संचालकों ने जिन ऑपरेटरों को इस काम के लिए बूथों पर तैनात किया था उन्हें कहा गया था कि प्रतिबूथ 720 रुपया भुगतान होगा सात दिनों में ही भुगतान का आश्वासन दिया गया था। वहीं अब स्थिति ये है कि चार माह बाद भी भुगतान नहीं हो रहा है। स्थिति को लेकर जहां ड्यूटी करने वाले ऑपरेटर सीएससी संचालकों पर दबाव बना रहे हैं।
वहीं सीएससी संचालक भी बुरी तरह से फंसे हुए हैं। क्योंकि राज्य स्तर कैसे करें। के संबंधित कार्यालय से उन्हें अब तक राशि ही नहीं मिली है। लिहाजा वे भुगतान करें तो कैसे। पूछे जाने पर एक सीएससी संचालक नितेश भगत नेबताया कि राज्य स्तरीय हेड ऑफिस ने एक सप्ताह में ही भुगतान के लिए राशि भेजने का भरोसा दिया था, पर अब तक राशि आई नहीं, तो वे भुगतान कैसे करें ।
आक्रोश
- सात दिनों के अंदर भुगतान का दिया था आश्वासन, सीएससी संचालक भी परेशान
- पंचायत चुनाव में तीन हजार से अधिक ऑपरेटर लगाए गए थे
उन्होंने कहा कि उनका सीएससी ही करीब एक लाख का देनदार है। भगत की मानें तो जिले में 57 सीएससी हैं। पंचायत चुनाव में तीन हजार से ऑपरेटर लगाए गए थे। भुगतान असमर्थ रहने के कारण सीएससी बंद करने की नौबत आ गई है। गुरुवार को प्रदर्शन करने वालों में अविनाश गुप्ता, सरवर आलम, नितेश कुमार, सत्या कुमार, बंटी कुमार, बबलू पंजियार, पिंकू मंडल, रितेश कुमार, रोहित रंजन, बबलू शर्मा, पप्पू चौधरी, सउद आलम, फरदीन आलम, हर्ष कुमार, आदित्य गुप्ता और अभिषेक कुमार गुप्ता आदि csc संचालक शामिल थे।
बायोमैट्रिक ऑपरेटर का पेमेंट दो बिहार पंचायत चुनाव 2021 में सीएससी ईएसपीवी के द्वारा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करा कर भूकतान नही करने पर csc vle किया प्रदर्शन
अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो, आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे । अगर आपको आर्टिकल से लेकर कोई सवाल हो या सुझाव हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में सवाल पूछ सकते है । saral hindi tech की टीम आपकी जरूर Help करेगी ।
इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए saral hindi tech को follow करे Facebook पर और Subscribe करे YouTube Channel को ।
इस तरह की जानकारी के लिए हमारे यूट्यूब चैनल Sampark Online पर जाएँ ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें