लैपटॉप खरीदते समय ये 7 चीजें जरूर चेक करें । 2022 में Laptop खरीदने से पहले ये 7 चीजे जरूर देंखे।

लैपटॉप के मामले में हर किसी की जरूरते अलग है किसी को बस पढ़ाई लिखाई करनी होती है किसी को मूवी देखना होता है किसी को ऑफिस का काम निपटाना होता है तो किसी को गेमिंग करनी होती है इनमें से हर काम के लिए अलग बजट में लैपटॉप आते हैं जिनके स्पेक्स भी अलग होता है अगर आपका बजट अच्छा है ओर आपका बस पढ़ाई लिखाई ओर ऑफिस तक तक ही सीमित है तब तो आपको अपने बजट में Apple, Macbook जैसे लैपटॉप लेने के बारे मे सोचना चाहिए। 

लेकिन अगर बजट कम है और आप पढ़ाई और काम के अलावा भी अपने लैपटॉप से कुछ करना चाहते हैं तब तो विंडोज लैपटॉप ही एक Option है। मार्केट मे बहुत सारे प्राइस रेंज मे अलग अलग खूबी (Specs) वाले विंडोज लैपटॉप मौजूद हैं अपनी जरूरत के हिसाब से आप laptop का चुनाव केसे कर सकते है इस article में हम आपको यही बताएंगे -

Laptop lene se pahele jan le jaruri baat

Topics - Laptop Kharidte Samay Kya Kya Dekhna Chahiye?, Computer ya laptop kharidte samay किन-किन baton ka Dhyan rakhen, 2022 mein kaun sa computer khareede, Best laptop in 2022,Top 10 laptop under 30000k, Laptop under 25000, laptop deals,hp laptop,i3 laptop,dell laptop,Asus laptop,ryzen5 laptop,2022 me kaunsa laptop kharide,

Laptop या Computer लेते समय इन चीजों को देंखें :

1. CPU या Processor

सबसे पहली चीज जो आपको अपने विंडोज लैपटॉप में देखनी है वह है “CPU या Processor” जैसे स्कूल में सिखाया गया था कि "कंप्यूटर का दिमाग CPU (central processing unit) को कहते हैं" यहीं से आपका लैपटॉप सोचता समझता है और सारे काम पूरे करता है ये जितना अच्छा और तेज होगा, आपका लैपटॉप उतना ही बेहतरीन होगा । अगर आपको प्रोसेसर और CPU का कुछ ज्ञान नहीं है फिर भी मुमकिन है कि आपने इंटेल के Core i3, Core i5, i7, i9  प्रोसेसर के बारे में कुछ पढ़ा या सुन ही होगा। ओर शायद कभी - कबार AMT Processor के बारे में भी कान में कहीं से कुछ पढ़ा होगा। सही चिप के चुनाव के लिए यह जान लीजिए कि कौन सी चिप किसके लिए है । -

कोनसा लैपटॉप कब लेना चाहिए ?


  • इंटेल Core i3 लैपटॉप  : Core i3 वाले इंटेल लैपटॉप सस्ते होते हैं जिन्हें पढ़ाई - लिखाई, मूवी और हल्का फुल्का लिखने वाला काम होता है। 

  • इंटेल Core i5 लैपटॉप : ऑफिस का काम करते मैं कोर i3 वाले लैपटॉप अटकने लग जाते हैं भले आप इसमें 8GB रैम डाल दीजिए। इसके लिए आपको कोर i5 प्रोसेसर वाले लैपटॉप लेने चाहिए।  

  • इंटेल Core i7  लैपटॉप : अगर आपको अपने लैपटॉप पर भारी-भरकम गेम खेलने होते हैं तब तो Core i7  से नीचे वाले किसी लैपटॉप की तरफ देखिएगा भी नहीं । 

  • इंटेल Core i9  लैपटॉप : अगर आप कुछ ज्यादा ही खतरनाक है जिसके लिए आपको Core i7 की पावर भी कम पड़ जाएगी, तब तो Core i9  वाला लैपटॉप बचता है।


लेकिन हमारी राय में अगर नौबत यहां तक आ जाती है तब आपको लैपटॉप की जगह i9 चिप वाला डेस्कटॉप कंप्यूटर लेना चाहिए । डेस्कटॉप में लगे हुए पंखे आपकी मशीन को ज्यादा ठंडा रख पाएंगे और स्पीड भी ज्यादा मिलेगी है इनके अलावा भी इंटेल की कुछ चिप है मगर वह लेना इतना बेहतर नहीं है।

अब बात करते हैं AMD के चिप की । INTEL की तरह AMD की Ryze 3, 5, 7 और 9 चिप के Processor जो है वह अच्छी है । ठीक इंटेल की चिप की तरह जैसे जैसे इनका नंबर बढ़ता है वैसे - वैसे इनकी पावर बढ़ती जाती है और साथ ही कीमत भी । अब आपको  यह तो पता चल गया की इस्तेमाल के हिसाब से intel या amd का कोनसा Processor लेना चाहिए।

2. Intel ओर AMD के Processor में से कौन सा बेहतर है?


इसका कोई तय जवाब नहीं है इंटेल और एमडी की चिप कई सालों से चली आ रही है मगर टाइम-टाइम पर इनका नया मॉडल मार्केट मे आया करता है जिसे जनरेशन के नाम से जाना जाता है। कीसी साल इंटेल का प्रोसेसर बेहतर होता है, तो किसी साल एमडी का । चुनाव करते वक्त यह देख लीजिए कि आप लेटेस्ट जेनरेशन के चिप (Processor ) ले रहे हैं ।


3. Ram को देखना 

  • आपके लैपटॉप की Ram इसकी मल्टीटास्किंग की क्षमता को तय करती है मतलब कि एक वक्त पर आपका लैपटॉप कितने प्रोग्राम चला सकता है या कितना भारी काम कर सकता है। पहले 4GB रैम काफी हुआ करती थी, मगर अब 8GB रैम से कुछ नहीं होता।
  • अगर आपको लैपटॉप बस थोड़ा बहोत मनोरंजन या स्कूल की ऑनलाइन क्लास वगैरह के लिए लेना है तो आप Core i3, या  Ryzen 3 Processor के साथ 4GB रैम वाला लैपटॉप ले सकते हैं मगर यह ध्यान रखिए कि यह मशीन और कुछ करने में रो देगी। इसलिए काम से काम 8 GB Ram वाला लैपटॉप जरूर लीजिए ।
  • अगर आपका काम Core i5 या Ryzen 5  चिप वाला है तो 8GB रैम से नीचे मत लीजिए। ऐसे ही Core i7 या Ryzen 7 के साथ 16GB रैम लीजिए। अगर आप चाह रहे हैं कि Core i7 या Ryzen 7 लिए  बिना ही थोड़ी बहुत गेमिंग या Video editing हो जाए तो आप लैपटॉप में ही 16 Ram लगा सकते ओर हा साथ मे ग्राफिक कार्ड लगा लेंगे तो अच्छा होगा।

4. GPU क्या है? | Graphic क्या है?

  • जिस तरह से CPU सारा गुणा भाग करता है ठीक वैसे ही आपकी स्क्रीन पर चलने वाला क्रिया-कर्म आपके लैपटॉप की ग्राफिक मेमोरी के हाथ में होता है। यह जितनी ज्यादा होगी आप उतनी ही आसानी से विजुअल Task या दिखाई पड़ने वाले काम कर पाएंगे।  जैसे वीडियो एडिटिंग करना, गेम खेलना, वगैरा-वगैरा ।
  • अगर इस तरह के काम आपको करने हैं तो पहली बात आपको Core i3 या Ryzen 3 से ऊपर वाला प्रोसेसर लेना होगा । यानि Core i5 या Ryzen 5 । ओर उसके साथ ही ग्राफिक कार्ड भी लेना होगा। Graphic Card आपके लैपटॉप को मक्खन जैसा बना देते हैं।

5. SDD स्टोरेज वाला लैपटॉप ही लें


  • लैपटॉप लेते वक्त SDD स्टोरेज वाला लैपटॉप ही लीजिए, भले ही आपका काम चाहे जैसा हो । बस आप जरूरत के हिसाब से देख लीजिए कि आपको 256gb storage चाहिए या 512gb और ज्यादा स्टोरेज में अगर एसएसडी नहीं है, तो आप ऐसा लैपटॉप भी देख सकते हैं जिसमें कुछ मेमोरी फास्ट वाली SDD हो और कुछ बड़ी-बड़ी फाइल सेव करके रखने के लिए HDD वाली मेमोरी हो ।
6. स्क्रीन ओर लैपटॉप का साइज़
  • अगर आप को लैपटॉप लगभग रोज ही इधर से उधर करना होता है तो कोशिश करिए कि आप ऐसा लैपटॉप ले जो हल्का हो और छोटा हो, वजन 1.5 किलो से कम हो और स्क्रीन साइज 14 इंच से कम हो। ये लैपटॉप कीमत में थोड़ा ज्यादा होते हैं मगर सहुलीत के लिहाज से काफी सही होते हैं ।
  • इसके साथ ही यह भी ध्यान रखिए कि आपके लैपटॉप की स्क्रीन Full HD तो हो ही।  अगर आपको गेमिंग और वीडियो एडिटिंग का ज्यादा काम करना है तो आप महंगा वाला 4K रेजोल्यूशन स्क्रीन वाला लैपटॉप भी ले सकते हैं मगर ऐसी जरूरत बहुत कम ही लोगों को होती है ।

7. निजी जरूरत के हिसाब से अन्य चीजे भी देखिए 

  • जैसे लैपटॉप में मौजूद Port,कार्ड रीडर, वेबकैम, टचपैड का साइज, कीबोर्ड, ओर  स्पीकर वगैरह । अच्छे लैपटॉप की बिल्ड क्वालिटी भी अच्छी होती है आजकल कई लैपटॉप बिल्कुल मैकबुक की तरह मेटल के बने होते हैं और इनकी कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं होती है ।

इस तरह आप अगर लैपटॉप खरीदने जा रहे ही तो ये सारी चीजों पर गौर करिए ओर अपने लिए सही ओर बेहतर लैपटॉप का चुनाव कीजिए ।  धन्यवाद 


कंप्यूटर से जुड़े कुछ सवाल, देखें आप जानते हैं या नहीं -

प्रश्न 1: विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर – 2 दिसंबर
प्रश्न 2: कंप्यूटर का जनक किसे कहा जाता है? उत्तर –  चार्ल्स बैबेज को
प्रश्न 3: इंडियन इंस्टिटयूट ऑफ इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी का मुख्यालय कहां है? उत्तर – हैदराबाद ( आन्ध्र प्रदेश )
प्रश्न 4: देश का पहला राज्य कौन सा है, जिसके सभी विकास खंडों को कंप्यूटर नेटवर्क से जोड़ दिया गया है? उत्तर – आन्ध्र प्रदेश
प्रश्न 5: चार्ल्स बैबेज ने कंप्यूटर का खोज किस वर्ष किया था? उत्तर –  1830 में
प्रश्न 6: CD का पूर्ण रूप क्या है? उत्तर –  Compact Disc

प्रश्न 7: कंप्यूटर का दिमाग किसे कहा जाता है? उत्तर –  CPU को


स्टोरी: जयेश कुशवाह 

ये भी पढ़ें - 

* CSC Digital Bank Kya hai? CSC New Project 2022

* CSC e Shram Payment Release Update March 2022

* 1 रुपये में खरीदें सोना ! जानें कैसे ?


अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो, आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको आर्टिकल से लेकर कोई सवाल हो या सुझाव हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में सवाल पूछ सकते है | saral hindi tech की टीम आपकी जरूर Help करेगी |


इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए saral hindi tech को follow करे Facebook पर और Subscribe करे YouTube Channel को |



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयुष्मान कार्ड वाले मरीजों को हेलीकॉप्टर की सुविधा मिल सकेगी पूरी जानकारी Big Update 😮😲😨

Oneliner gk in Hindi | हिंदी में one liner सामान्य ज्ञान की प्रश्नोत्तरी एवं pdf

Umang App के फायदे | Umang App क्या है? सम्पूर्ण जानकारी