1 रुपये में खरीदें सोना ! जानें डिजिटल गोल्ड में निवेश कैसे कर सकते है ।

सोने में निवेश करना काफी समय से भारतीयों की पहली पसंद रही है। लोग आमतौर पर पास की दुकान से सोने के गहने या सिक्के जरूर खरीदते है। हालांकि, कोरोना महामारी के समय से लोग आजकल इंटरनेट का इस्तेमाल पहले से कहीं ज्यादा करना शुरू कर दिया है। अब सोना (Gold) ऑनलाइन खरीदना-बेचना भी शुरू हो गया है। फिलहाल हम यहां आपको डिजिटल गोल्ड और इसमें निवेश के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं 


PhonePe के जरिए 1 रुपये ऐसे खरीदें सोना:

- पहले अपना PhonePe अकाउंट सेट करें ।

- इसके बाद स्क्रोल कर इन्वेस्टमेंट कैटेगरी में आएं ।

- फिर Buy 24K Gold पर क्लिक करें ।

- इसके बाद लिस्ट से उस गोल्ड कॉइन को सेलेक्ट करें जिसे आप खरीदना चाहते हैं। या आप उस अमाउंट को भी आसानी से ऐड कर सकते हैं, जिसे आप गोल्ड खरीदने के लिए खर्च करना चाहते हैं। खास बात ये है कि आप 1 रुपये में भी यहां सोना खरीद सकते हैं ।

- इसके बाद अपने बैंक अकाउंट से पेमेंट कर दें ।

Google Pay के जरिए 1 रुपये ऐसे खरीदें सोना:

- अपना गूगल पे अकाउंट सेट करें और अपना बैंक अकाउंट ऐड करें ।

- इसके बाद स्क्रोल कर गोल्ड लॉकर पर आएं ।

- इसके बाद Buy Gold पर क्लिक करें और परचेज करने के लिए अमाउंट एंटर करें । बता दें आप गोल्ड किसी भी समय बेच भी सकते हैं ।

डिजिटल गोल्ड क्या है ?

आसान शब्दों में कहें तो फिजिकल गोल्ड के डिजिटल वर्जन को डिजिटल गोल्ड कहते हैं। डिजिटल सोने की खास बात ये है कि इसके एक छोटे टुकड़े को 1 रुपये तक जैसी कम कीमत में भी खरीदा जा सकता है। फिजिकल गोल्ड में निवेश के लिए ग्राहकों को ग्राम का ऑप्शन मिलता है। इसमें निवेश करना पाना सबके लिए संभव नहीं होता. वहीं, डिजिटल गोल्ड में ज्यादा से ज्यादा लोग अपने बजट को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं ।

डिजिटल गोल्ड की सेफ्टी भी फिजिकल गोल्ड से ज्यादा रहती है।ये तब तक सेफ रहता है। जब तक आप इसे सेल ना कर दें। कुछ प्लेटफॉर्म्स डिजिटल गोल्ड को फिजिकल गोल्ड के लिए रीडिम करने का भी ऑप्शन देते हैं। पॉपुलर ई-कॉमर्स कंपनियां अब ग्राहकों को महज एक क्लिक में डिजिटल गोल्ड खरीदने का ऑप्शन दे रही हैं। इन प्लेटफॉर्म्स में Google Pay और PhonePe का भी नाम शामिल है । 

डिजिटल गोल्ड की किसे कहते है ?

" आसान शब्दों में कहें तो फिजिकल गोल्ड के डिजिटल वर्जन को डिजिटल गोल्ड कहते हैं "

डिजिटल गोल्ड में निवेश के क्या जोखिम हैं ?

MMTC-PAMP के डिजिटल गोल्ड को सोना खरीदने के सबसे सुरक्षित तरीकों में से एक माना जाता है इसमें खरीदे गए डिजिटल गोल्ड के हर ग्राम के लिए MMTC-PAMP अपनी वॉल्ट में फिजिकल गोल्ड की समान गुणवत्ता और मात्रा स्टोर करते हैं ग्राहकों द्वारा खरीदे गए सोनो को बेहद सुरक्षा वाले लॉल्ट में रखा जाता है और इसे किसी बुरी संभावना के लिए बीमा किया जाता है जिसमें IDBI ट्रस्टीशिप सर्विसेज लिमिटेड सिक्योरिटी ट्रस्टी रहता है 

नोट - किसी भी डिजिटल प्लटेफॉर्म पर किसी भी तरह का निवेश करने से पहले टर्म्स और कंडीशन को अच्छी तरह पढ़ लें ।  

ये भी पढ़ें:

* अपने मोबाईल से शुरू करे OneCode App के साथ बैंक सम्बंधित सेवाओं का यह बिज़नेस ! फ्री टाइम में होते रहेंगी कमाई !

* Paytm Payments Bank BC Agent कैसे बने ? जाने पूरी जानकारी


स्टोरी: जयेश कुशवाह 


अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | saral hindi tech आपकी जरूर Help करेगी |



इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए saral hindi tech को follow करे Facebook पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयुष्मान कार्ड वाले मरीजों को हेलीकॉप्टर की सुविधा मिल सकेगी पूरी जानकारी Big Update 😮😲😨

Oneliner gk in Hindi | हिंदी में one liner सामान्य ज्ञान की प्रश्नोत्तरी एवं pdf

Umang App के फायदे | Umang App क्या है? सम्पूर्ण जानकारी